बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
04-Feb-2025 09:50 AM
By Dheeraj Kumar
Bihar Teacher News: बिहार में कुछ ऐसे शिक्षक भी हैं जिनके कारनामों से पूरे शिक्षा महकमें को शर्मसार होना पड़ता है। अक्सर इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत सामने आई है। शिक्षक का वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या ACS एस. सिद्धार्थ इस मामले में एक्शन लेंगे?
दरअसल, शराबबंदी वाले बिहार के जमुई से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक सरकारी स्कूल का हेडमास्टर शराब के नशे में झूमता नजर आ रहा है। अश्लील गानों पर एक शिक्षक को ठुमके लगाते देख हर कोई दंग है और सवाल उठा रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
जानकारी के मुताबिक, सरस्वती पूजा के मौके पर गिद्धौर प्रखंड के सेवा पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय केतरू नवादा में माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। स्कूली छात्र विद्या की देवी की अराधना कर रहे हैं। इसी बीच स्कूल का प्रभारी प्रधानाध्यापक जवाहर रजक शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया और अश्लील गानों पर डांस करने लगा।
अश्लील गाने पर डांस करते हुए का शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हेडमास्टर साहब को नशे में धुत होकर स्कूल परिसर में अश्लील गाने पर जमकर डांस करते देखा गया। स्थानीय लोगों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने वीडियो बना लिया। अब लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ शराबी हेडमास्टर के खिलाफ कोई एक्शन लेंगे?
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...