ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / bihar / jamui-news / BIHAR POLICE : 'तेरी बातों में उलझा जिया ...', दारोगा की मीठी-मीठी...

BIHAR POLICE : 'तेरी बातों में उलझा जिया ...', दारोगा की मीठी-मीठी बातों में फंसी लेडी कांस्टेबल, प्रेग्नेंट होने पर हो गया यह कांड

BIHAR POLICE : बिहार पुलिस सेवा में कार्यरत एक दारोगा और अपनी महिला सहकर्मी सिपाही से इश्क हो गया। इसके बाद दोनों में बातचीत होनी शुरू हुई। हर दिन इशारों ही इशारों में

19-Feb-2025 03:56 PM

By First Bihar

BIHAR POLICE : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है और फिर उसे अपना सबकुछ बस महबूब की आखों में ही नजर आता है। उस दौरान प्रेमी या प्रेमिका किसी को भी यह समझ में नहीं आता है कि उसके बढ़ते कदम कभी आत्मघाती भी साबित हो सकते हैं। यह दोनों तो बस एक दुसरे के आलिंगन में समा जाना चाहते हैं। लेकिन,इसी दौरान वक्त और दस्तूर ऐसा बदलता है कि मामला थाने तक पहुंच जाता है और फिर यह पवित्र रिश्ता तार-तार होने लगता है। ऐसे में आज हम आपको पुलिस महकमे से जुड़ीं किस्सा बताने वाले हैं। इसमें बातें एक दारोगा और सिपाही से जुड़ीं हुई है। 


दरअसल, बिहार पुलिस सेवा में कार्यरत एक दारोगा और अपनी महिला सहकर्मी सिपाही से इश्क हो गया। इसके बाद दोनों में बातचीत होनी शुरू हुई। हर दिन इशरों ही इशरों में हाल जान भी पूछा जाने लगा। इसके बाद धीरे-धीरे इश्क परवान चढ़ता गया और अब इशारों की बात मोबाइल फ़ोन पर भी होने लगी और चोरी-चुपके मुलाकात भी होने लगी और साथ जीने-मरने के कसमे-वादों का भी सिलसिला शुरू हो गया। 


इसके बाद यह दारोगा अपनी मीठी-मीठी बातों से महिला सिपाही और ऐसा उलझा कि वह खुद को रोक नहीं पाई और दारोगा के आलिंगन में समा गई। अब इसके बाद दारोगा ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। अब इसने अपनी जरूरत पूरी होने के बाद महिला सिपाही को धोखा देना शुरू कर दिया। इसके बाद अब यह मामला थाने में पहुंचा है और महिला सिपाही ने दारोगा पर बहला-फुसलाकर कर योन शोषण करने का आरोप लगाया है। चलिए अब आते हैं इस मामले कि असली खबर पर। 


यह मामला बिहार के जमुई जिले का है जहां क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) में पदस्थापित महिला सिपाही ने अपने सीनियर आफिसर धीरज कुमार सुमन (दारोगा )पर  जबरन शारीरिक संबंध बनाने और शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने केस दर्ज कराया है। इस मामले में  पीड़ित महिला सिपाही का कहना है कि जब वह यातायात थाने में पदस्थापित थी तो उसके वरीय पदाधिकारी  धीरज कुमार सुमन (दारोगा ) ने आफिस कार्य के लिए उससे नंबर का आदान-प्रदान किया था। 


इसके बाद आरोपित अक्सर महिला सिपाही को फ़ोन करने लगा। उसके बाद एक दिन यह दारोगा एक दिन अचानक महिला सिपाही के किराए के मकान पर पहुंच गया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिया। इसके बाद वह महिला सिपाही को शादी करने की बात कहकर यौन शोषण करने लगा। उसने महिला सिपाही से आनलाइन मार्केटिंग के नाम पर लाखों रुपये भी खर्च करवाए और मारपीट तथा प्रताड़ना भी प्रारंभ कर दिया। इतना ही नहीं जब महिला सिपाही गर्भवती हो गई, तब धीरज कुमार सुमन ने अपनी बहन की शादी की बात कह कर उसे जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। 


इधर, इस मामले में महिला थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी का कहना है कि महिला सिपाही के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अब इस मामले में काफी चर्चा पुलिस महकमें में हो रही है। इसको लेकर पुलिसिया सूत्र की माने तो यह दारोगा यातायात विभाग में  'कृष्ण- कन्हैया' के नाम से जाना जाता है। यह अबतक  दो से तीन लड़कियों के साथ प्यार का वादा कर चुके हैं।