ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

Bihar News: वाहन चेकिंग के दौरान तेल टैंकर में मिला कुछ ऐसा कि उड़ गए पुलिस के भी होश, दो गिरफ्तार

Bihar News: छुपा कर ले जा रहे लगभग 10 लाख रुपए के 900 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहले भी कई बार इस तरीके से कर चुके थे तस्करी

Bihar News

14-Apr-2025 08:05 AM

By Dhiraj Kumar Singh

Bihar News: जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र के रोपावेल के पास से पुलिस में तेल टैंकर में छुपाकर ले जा रहे 900 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान बेगूसराय जिले के पहशरा थाना अंतर्गत नावकोठी गांव निवासी सुरेश सिंह का (25) पुत्र सोहन कुमार तथा खोखर यादव का (21)  पुत्र गौरव कुमार के रूप में की गई है। 


बताया जाता है कि जमुई एसपी मदन कुमार आनंद को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार-झारखंड सीमा रेखा पर झारखंड से एक तेल के टैंकर में भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप को लेकर जमुई के रास्ते उसे लखीसराय ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद गरीब थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार पुअनि नीतीश कुमार तथा गरही थाने के सशस्त्र बल के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं रोपावेल के पास एक तेल टैंकर को जाते देखा जिसे जब रोक कर टैंकर के अंदर जांच की गई तो उसके अंदर छुपाकर के ले जा रहे 900 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। 


जब्त शराब की कीमत 10 लाख रुपए बताया जाता है।गिरफ्तार तस्कर सोहन कुमार और गौरव ने बताया कि वह झारखंड से भारी मात्रा में शराब की खेप को टैंकर में छुपा कर पुलिस को चकमा दे लखीसराय जा रहा था। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके पहले भी वह शराब की खेप को टैंकर के जरिए ला चुका था। यही कारण था कि पुलिस को शक ना हो और इस टैंकर का इस्तेमाल किया जाए।