सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार 2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट
16-Feb-2026 06:18 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बिहार के जमुई जिला में एक प्रेमी युगल ने सामाजिक सहमति के साथ विवाह रचा लिया। बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव स्थित शिव मंदिर में ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में वैदिक रीति-रिवाज से दोनों की शादी संपन्न हुई। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।
जानकारी के अनुसार युवक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के पोस्तहैया गांव निवासी 22 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है, जबकि युवती 19 वर्षीय रूपा कुमारी सोनो थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों बालिग हैं और एक-दूसरे से विवाह करने के लिए सहमत थे।
बताया जाता है कि रविवार को राकेश और रूपा गुगुलडीह चौक पर मिलने पहुंचे थे। दोनों को एक साथ देखकर ग्रामीणों को संदेह हुआ और पूछताछ के लिए रोक लिया गया। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति को देखते हुए दोनों पक्षों के परिजनों को सूचना दी गई, जो जल्द ही मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में रूपा कुमारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपनी इच्छा से राकेश के साथ विवाह करना चाहती है और अपने फैसले से संतुष्ट है। उसने यह भी बताया कि उसके माता-पिता इस रिश्ते के पक्ष में हैं, हालांकि परिवार के कुछ सदस्यों को इस संबंध पर आपत्ति थी। वहीं राकेश कुमार ने भी रूपा के साथ जीवन बिताने की इच्छा जताते हुए विवाह के लिए अपनी सहमति दी।
ग्रामीणों के अनुसार दोनों का रिश्ता करीब एक वर्ष पहले तय हुआ था, लेकिन कुछ कारणों से शादी नहीं हो पाई थी। होली के बाद विवाह की योजना बनाई गई थी, परंतु महाशिवरात्रि के अवसर को शुभ मानते हुए सामाजिक सहमति से उसी दिन मंदिर में विवाह संपन्न करा दिया गया।
स्थानीय पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की सभी रस्में पूरी कराईं। विवाह के बाद मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। पुजारी और परिजनों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
गौरतलब है कि पिछले 12 दिनों में जिले में यह चौथा प्रेम विवाह बताया जा रहा है, जिससे यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने इसे सामाजिक सहमति और आपसी समझदारी का उदाहरण बताया है।