ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार

Bihar News : फेसबुक पर हुआ प्यार, दो साल के लव अफेयर के बाद हो गया कांड, लड़के को घर से उठाकर ले गई पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

Bihar News : बिहार के जमुई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दो साल चले प्रेम प्रसंग के बाद कुछ ऐसा हुआ कि पुलिस लड़की की शिकायत पर उसके प्रेमी को घर से उठाकर ले गई और थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा चला.

Bihar News

05-Mar-2025 01:19 PM

By Dhiraj Kumar Singh

Bihar News : सोशल मीडिया पर प्रेम प्रसंग आज के युवाओं के लिए इन दिनों आम बात हो गई है, दरअसल जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र के मटिया निवासी सुहाना कुमारी की बहन की शादी 2 साल पहले बरहट थाना क्षेत्र के भूदानपुरी गांव में हुआ था. उसी समय सुहाना की मुलाकात भूदानपुरी गांव के आलोक कुमार से शादी के दौरान हुई, फिर फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा गया और उसके बाद नंबरों का आदान-प्रदान हुआ, इसके बाद दोनों छुप-छुप कर एक दूसरे से मिलने लगे और दोनों का प्रेम परवान चढ़ने लगा. 


प्यार हमसे और शादी किसी और से?

बात इतनी बढ़ गई कि दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे और साथ जीने-मरने की कसमें खा ली. फिर अचानक हाल ही में प्रेमिका सुहाना कुमारी को पता चला कि प्रेमी की शादी किसी और से होने जा रही है. इसके बाद प्रेमिका आनन फानन में बरहट थाने पहुंच गई और पुलिस से शिकायत कर दी. इसके बाद बरहट थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमी आलोक कुमार को उसके गांव से ही उठाकर थाने ले आई।


बजरंगबलि बने साक्षी 

फ़िर कई घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामें के बाद प्रेमी जोड़े ने परिजनों के सामने स्वेच्छा से थाना परिसर में ही बने मंदिर में बजरंगबली को साक्षी मानकर सिंदूरदान की और हमेशा-हमेशा के लिए एकदूजे के हो गए. दोनो पक्षों के परिवारवालों ने आखिरकार प्रेमी-प्रेमिका के फैसले को माना और दोनों परिवार ने इस शादी के लिए रजामंदी दे दी। इस घटनाक्रम के बाद यह कहावत एक बार फिर साबित हो गई है कि “मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी”. 


थाने में हुई समधी मिलन 

वहीं दोनों के पिता ने थाने में ही समधी मिलन भी किया है। बरहट थाना प्रभारी कुमार संजीव ने कहा कि “दोनों परिवार की रजामंदी से थाने के मंदिर में ही लड़के और लड़की ने शादी रचाई है। किसी से किसी की अब कोई शिकायत नहीं है। अगर आने वाले समय में किसी की तरफ से कोई शिकायत या आवेदन मिलती है तो उस अनुसार से आगे की कार्रवाई की जाएगी”.