ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / bihar / jamui-news / Bihar News : तेज रफ्तार की बलि चढ़ा युवक, एक गलती और जिंदगी...

Bihar News : तेज रफ्तार की बलि चढ़ा युवक, एक गलती और जिंदगी से धो बैठा हाथ

Bihar News : अक्सर लोग सड़क पर इस तरह की गलती कर ही जाते हैं, सरकार लोगों को जागरूक करने का पूरा प्रयास करती है मगर जनता है कि मानने को तैयार ही नहीं.

01-Apr-2025 08:37 AM

By Dhiraj Kumar Singh

Bihar News : जमुई जिले के मलयपुर-गिद्धौर मुख्य मार्ग के मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना के पास तेज रफ्तार पल्सर बाइक खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार एक युवक घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी अशर्फी राम के 40 वर्षीय पुत्र विनोद राम के रूप में की गई है।


तेज गति से चला रहा था बाइक 

परिजनों ने बताया कि विनोद राम का ट्रक था। जिसे देखने के लिए सोमवार की रात मलयपुर की ओर गया था। जब वह देखकर अपने घर की ओर लौटा था तभी कटौना के पास उसका पल्सर बाइक की गति तेज होने के कारण सड़क किनारे अंधेरे में खड़े ट्रक के पीछे से ट्रक में टकरा गई थी।


थानाध्यक्ष का बयान

मलयपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक सवार की बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई थी। जिसमें  वह घायल हो गया था, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत होने की जानकारी मिली है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की प्रक्रिया की जा रही है।


सड़क हादसे से ऐसे बचें 

बताते चलें कि सड़क पर इस तरह के लगभग हादसे तेज रफ़्तार के ही कारण होते हैं. लोग अपने वाहन की गति पर थोडा सा कंट्रोल रखें और सतर्क रहें तो ऐसे हादसों में काफी ज्यादा कमी आ सकती है. अगर विनोद के बाइक की गति कम होती तो शायद वह समय रहते खड़े ट्रक को देख पाते और उन्हें ऐसे अपनी जान को गवाना नहीं पड़ता.