बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
09-Jun-2025 08:02 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: जमुई रेलवे स्टेशन पर पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस में रविवार को एक अंतरजिला पेशेवर चोर ने महिला यात्री का पर्स ब्लेड से काटकर चोरी कर ली। जिसके बाद पीड़ित दंपति की मदद और सजगता से RPF और GRP ने चोर को खदेड़कर पकड़ लिया। चोर के पास से मोबाइल, नकदी, सोने-चांदी के गहने और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ कई जिलों में पहले से ही चोरी के मामले दर्ज हैं।
जमुई नगर परिषद के न्यू टोला निवासी रजनीश सिंह, जो पेशे से ठेकेदार हैं, अपनी पत्नी खुशबू कुमारी और बच्चों शिवम (10) व सोनाक्षी (12) के साथ रविवार दोपहर पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस से किउल रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वे वहां से मुंगेर में एक शादी समारोह में शामिल होने वाले थे। ट्रेन में चढ़ते ही भीड़ का फायदा उठाकर एक चोर ने खुशबू कुमारी का पर्स ब्लेड से काट लिया और उसमें से मोबाइल, 3,000 रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने सहित लगभग 50,000 रुपये का सामान चुरा लिया।
खुशबू और रजनीश ने चोर को देख लिया और अपने बच्चों को ट्रेन में छोड़कर चलती ट्रेन से उतरकर उसका पीछा किया। जमुई रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात RPF के ASI अरविंद, GRP सिपाही जितेश कुमार, अखिलेश कुमार, ओमप्रकाश और GRP के SI प्रमोद साहनी ने दंपति की आवाज सुनकर चोर को खदेड़कर पकड़ लिया। चोर की पिटाई के बाद उससे चुराया गया सामान बरामद कर लिया गया।
पकड़े गए चोर ने अपना नाम सोनू कुमार (20) बताया। जो कि बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के महाराणा गांव का निवासी है। पूछताछ में उसने अपनी मां का नाम पार्वती देवी बताया, लेकिन पिता का नाम और पता हर बार अलग-अलग बताने की बात सामने आई। जमुई GRP थानाध्यक्ष मनोज देव ने बताया कि सोनू के खिलाफ बिहारशरीफ, बरौनी, बेगूसराय, नालंदा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वह हर बार झूठा नाम और पता बताकर जेल से छूट जाता है। पुलिस ने चकरा ऐप पर उसका फोटो अपलोड कर अन्य जिलों की पुलिस से संपर्क किया, जिससे उसका आपराधिक इतिहास सामने आया।
रजनीश सिंह ने जमुई GRP थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। GRP ने चोर से बरामद सामान, जिसमें मोबाइल, नकदी और गहने शामिल हैं, जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष मनोज देव ने बताया, “आरोपी के खिलाफ पहले भी कई थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है और आगे इस पर कानूनी कार्रवाई होगी।”
रिपोर्ट: धीरज कुमार सिंह, जमुई
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...