Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट
26-Feb-2021 07:56 AM
JAMUI : बिहार में कोरोना जांच के दौरान में गड़बड़ी की खबर सामने आने के बाद अब कोरोना टेस्टिंग किट के गायब होने का मामला सामने आया है. मामला जमुई जिले का है, यहां लगभग 4000 कोरोना टेस्ट किट का हिसाब स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल रहा है. इस मामले में कई टेक्नीशियन के ऊपर केस भी दर्ज किया गया है. मामला जमुई में जिला मुख्यालय से उठाए गए 4 हजार कोरोना टेस्ट किट को चकाई अस्पताल में जमा नहीं कराए जाने से जुड़ा हुआ है.
चकाई रेफरल अस्पताल के नाम पर रिसीव किए गए 4 हजार एंटीजन कीट गायब कर दिए गए हैं. यह मामला सामने आने के बाद टेक्नीशियन के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और उसकी बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. आपको बता दें कि प्रखंड स्तर पर कोविड-19 जांच के लिए सभी रेफरल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एंटीजन किट उपलब्ध कराया गया था. इसके भंडारण के लिए स्टोर मैनेजर और जांच के लिए लैब टेक्नीशियन को जिम्मेदारी दी गई थी. लेकिन रेफरल अस्पताल चकाई के लैब टेक्नीशियन शरद कुमार ने 4 हजार एंटीजन का जमुई स्थित स्टोर से उठाव किया और उसे चकाई रेफरल अस्पताल को नहीं सौंपा.
चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी के पद से इसकी जानकारी हुई है कि शरद कुमार ने 22 जनवरी को मुख्यालय के भंडार पाल राजेश कुमार से 2 हजार एंटीजन किट का उठाव किया, इसके बाद दूसरी बार 4 फरवरी को भी 2 हजार कीट का उठाव किया गया. लेकिन यह किसी जमुई के चकाई रेफरल हॉस्पिटल नहीं पहुंचे. आपको बता दें कि बिहार में कोरोना जांच के दौरान गलत तरीके से जांच कीट को लेकर राज्य सरकार अब तक चार डॉक्टरों को निलंबित कर चुकी है. जमुई में ही सबसे पहले कोरोना टेस्ट की गड़बड़ी सामने आई थी.