रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड
23-Mar-2021 01:13 PM
JAMAUI : इस वक्त की बड़ी खबर जमुई से हैं, जहां वैक्सीनेशन अधिकारी के तौर पर तैनात सीनियर डॉक्टर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. जिसके बाद घर में हड़कंप मच गया है.
मृत डॉक्टर की पहचान जमुई के प्रशिक्षण पदाधिकारी 55 वर्षीय डॉक्टर रामस्वरूप चौधरी के रुप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गिद्धौर में चिकित्सा प्रभारी अधिकारी के रूप में तैनात डॉ रामस्वरूप चौधरी को कुछ दिनों पहले ही जमुई में वैक्सीनेशन पदाधिकारी के रूप में प्रभार दिया गया था.
डॉ रामस्वरूप चौधरी गिद्धौर में ही पत्नी के साथ सरकारी आवास में रहते थे. वह मूल रुप से मुंगेर के संग्रामपुर के रहने वाले थे. मंगलवार को उनका शव संदिग्ध हालत में उनके कमरे में लिया. उनकी बॉडी बेड से गिरी हुई थी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. वहीं उनकी पत्नी से पूछताछ की जा रही है.