Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल
10-May-2025 08:40 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के जहानाबाद में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बारातियों से भरी बस और हाईवा ट्रक में हुई आमने-सामने की टक्कर में 14 वर्षीय प्रिंस समेत तीन लोगों की मौत हो गई है तथा एक दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह हुए जख्मी हुए हैं। जख्मी सभी लोगों को प्राथमिक उपचार करने के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
यह दुर्घटना कड़ौना थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के समीप का बताया जा रहा। दुल्हीन बाजार से कादिरगंज थाना क्षेत्र के दतमई गाँव गई थी बारात। सुबह तीन बजे बारात लौटने के समय यह हादसा हुआ है। जहानाबाद कड़ौना थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के समीप हाईवा ट्रक और बारातियों से भरी बस की हुई आमने-सामने की टक्कर में 14 वर्षीय प्रिंस समेत तीन बारातियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। ज्यादा जख्मी होने की वजह से सात लोगों को पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है जबकि बाकियों का इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुल्हीन बाजार थाना क्षेत्र के लाल भसारा गांव से बारात पटना जिला के कादीरगंज थाना क्षेत्र के दतमई गांव बारात गई थी, जहां से खाना-पीना संपन्न होने के बाद सुबह में लोग गांव वापस जाने के लिए निकले थे। लेकिन बारातियों से भरी बस 3 बजे सुबह जैसे ही जहानाबाद के कड़ौना थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के समीप पहुंची कि विपरीत दिशा से आ रहे हाईवा ट्रक ने बारातियों से भरी बस में सामने से जोरदार टक्कर मारी, जिससे तीन बारातियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।
जख्मी सभी लोगों को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने 7 लोगों को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है और अन्य लोगों का इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में जारी है घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचे जहां पर सभी लोगों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। फिलहाल कड़ौना थाना की पुलिस तीनो शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है और घटना के संबंध में छानबीन करने में लगी हुई है।
जहानाबाद से अजीत कुमार की रिपोर्ट