JEHANABAD : जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए. घायल बच्चों को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है.
घटना जिले के सकुराबाद थाना इलाके के के पंडितपुर गांव की है. बताया जाता है कि शुक्रवार को ही गांव का ही एक शख्स ट्रैक्टर से नदी से बालू लाने जा रहा था. उसी ट्रैक्टर में गांव के तीन बच्चे चढ़ा गए.
गांव से कुछ दूर ही आगे जाने पर ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया. हादसे के बाद जहानाबाद एसडीपीओ ने दुख जताते हुए कहा कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा.