ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास, बंगाल में टायर बेचते हैं पिता फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब

Home / bihar / jahanabad-news / बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा...

बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Bihar Police News: जहानाबाद में एसपी अपराजित लोहान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काम में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है. एसपी के इस एक्शन से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

29-Mar-2026 11:27 AM

By Ajit Kumar

Bihar Police News: जहानाबाद के एसपी अपराजित लोहान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ तीन थाना प्रभारियों को निलंबित कर दिया है। कार्य में लापरवाही के आरोप में मखदुमपुर, परसबीघा और कडौना थाने के प्रभारी को सस्पेंड किया गया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि मखदुमपुर थाना प्रभारी दिवाकर कुमार विश्वकर्मा और कडौना थाना प्रभारी संजय कुमार ने बीती रात चलाए गए एस-ड्राइव अभियान में लापरवाही बरती। समय पर अभियान में शामिल न होकर थाना में ही रहना उनके कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।


वहीं, परसबीघा थाना अध्यक्ष श्याम किशोर पांडे के मामले में एसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले एक हत्या मामले में फंटू कुमार नामक व्यक्ति के सत्यापन में गंभीर लापरवाही सामने आई। थाना अध्यक्ष द्वारा बार-बार यह बताया गया कि सत्यापन कर लिया गया है, जबकि उस आरोपी की मौत तीन साल पहले ही बिजली के करंट लगने से हो चुकी थी।


इस तथ्य की जानकारी न होने और वरिष्ठ अधिकारी को गुमराह करने के कारण परसबीघा थाना अध्यक्ष को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इस सख्त कार्रवाई से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।