Bihar News: बिहार के जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने कई होटलों में एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान कुछ होटलों से युवक युवतियों को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने की सूचना है।
पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से होटल संचालकों और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। छापेमारी की खबर फैलते ही आसपास के होटलों के समीप लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
इस दौरान इलाके में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। पुलिस ने पकड़े गए सभी युवक-युवतियों को अपने साथ नगर थाना ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर के होटल संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।