जहानाबाद: राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर जहानाबाद की डीएम छिरिङ वाई भूटिया का एक अलग और प्रेरणादायक अंदाज देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान डीएम खुद ट्रैक पर उतरीं और खिलाड़ियों के साथ दौड़ में हिस्सा लेकर उनका हौसला बढ़ाया।
डीएम को अपने बीच दौड़ता देख खिलाड़ियों और कार्यक्रम में मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके इस अंदाज ने खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया और कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।
इस दौरान डीएम ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं और खिलाड़ियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर डीएम का खिलाड़ियों के साथ ट्रैक पर दौड़ना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।