ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

जहानाबाद में घूस लेते डाटा ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार, जमीन के दाखिल-खारिज के लिए 15 हजार किया था डिमांड

जहानाबाद जिले के काको प्रखंड में जमीन के दाखिल-खारिज के बदले 15 हजार रुपए घूस मांगने के आरोप में डाटा ऑपरेटर सतीश कुमार को निगरानी टीम ने 3 हजार की पहली किस्त लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

09-Oct-2025 05:31 PM

By Ajit Kumar

JEHANABAD: जहानाबाद जिले के काको प्रखंड में कार्यरत डाटा ऑपरेटर सतीश कुमार ने जमीन के दाखिल खारिज के बदले कुल 15 हजार रुपए की मांग की थी। जिसमें आज 3000 हजार रुपए घूस की पहली किस्त लेते निगरानी की टीम ने रंगे हाथ प्रखंड कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। 


इस मामले में निगरानी विभाग के डीएसपी ने बताया कि आवेदनकर्ता खालिसपुर निवासी नीरज कुमार ने निगरानी विभाग के कार्यालय में लिखित आवेदन देकर यह शिकायत दर्ज कराया था कि मेरे अपनी जमीन के दाखिल खारिज के लिए काको प्रखंड के डाटा ऑपरेटर के द्वारा कुल 15000 घूस मांगा जा रहा है। इसकी लिखित शिकायत के आधार पर निगरानी की टीम ने मामले के सत्यता की जांच की।


 जिसमें यह बात सही पाया गया। जिसके बाद निगरानी की टीम ने 3000 घूस लेते रंगे हाथ कार्यालय से गिरफ्तार किया। वही खालिसपुर निवासी शिकायतकर्ता नीरज कुमार ने बताया कि जमीन के दाखिल खारिज के लिए डाटा ऑपरेटर फरवरी माह से ही परेशान कर रहा था। हम कार्यालय के चक्कर लगाते लगाते थक गए थे। तब जाकर हमने इस बात की शिकायत निगरानी विभाग के कार्यालय में की थी। 


जिस शिकायत के आधार पर निगरानी विभाग की टीम ने  मामला की सत्यता की जांच की और आज 15000 में से पहले क़िस्त 3000 देना था उन्होंने लिया और पैसा लेते हैं निगरानी विभाग की टीम के द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार किया है गिरफ्तारी करने के बाद जरूरी पूछताछ कर निगरानी की  टीम इन्हें अपने साथ आगे की कार्रवाई के लिए पटना ले गई है।news imagenews imagenews imagenews image