ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: 'सम्राट' का नया चैंबर.. अब घंटाघर स्थित दफ्तर से करेंगे क्राइम कंट्रोल Bihar News: 'सम्राट' का नया चैंबर.. अब घंटाघर स्थित दफ्तर से करेंगे क्राइम कंट्रोल Police Encounter in Bihar: शातिर अपराधी अरशद का एनकाउंटर, बिहार पुलिस और STF का बड़ा एक्शन Police Encounter in Bihar: शातिर अपराधी अरशद का एनकाउंटर, बिहार पुलिस और STF का बड़ा एक्शन Bihar Crime News: SSP के निर्देश पर चला विशेष अभियान, विभिन्न मामलों के आधा दर्जन अभियुक्त गिरफ्तार पटना में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर समारोह का आयोजन, मंत्री रामकृपाल यादव समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल पटना में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर समारोह का आयोजन, मंत्री रामकृपाल यादव समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल Bihar Crime News: बिहार में महज 1 रुपये के लिए संग्राम, आपस में भिड़े दुकानदार और ग्राहक; जमकर हुई मारपीट Bihar Crime News: बिहार में महज 1 रुपये के लिए संग्राम, आपस में भिड़े दुकानदार और ग्राहक; जमकर हुई मारपीट Bihar E-Challan: जल्दी ठीक करा लें गाड़ी के कागजात, अब बिहार के 41 टोल प्लाजों पर कटेगा ई-चालान, सरकार का बड़ा कदम

Bihar News: बिहार से देवघर जा रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, हादसे में ससुर-बहू की मौत, चार लोग घायल

Bihar News: जहानाबाद से देवघर महाशिवरात्रि पूजा के लिए जा रहे परिवार की कार चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में पेड़ से टकरा गई। हादसे में ससुर और बहू की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Bihar News

15-Feb-2026 03:15 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के जहानाबाद जिले से देवघर पूजा के लिए जा रहे एक परिवार पर रफ्तार का कहर टूट पड़ा। रविवार सुबह करीब 8 बजे चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बसबूटिया मोड़ के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।


इस दर्दनाक दुर्घटना में कार सवार 70 वर्षीय कृष्णनंदन सिंह और उनकी 48 वर्षीय पुत्रवधू रिंकू देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ललन कुमार सिंह, प्रिया भारती, खुशबू भारती और 10 वर्षीय गणेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग जहानाबाद जिले के सिकंदरा प्रखंड के धधोर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं और महाशिवरात्रि के अवसर पर देवघर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे।


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर चंद्रमंडी थाना पुलिस और डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर देवघर सदर अस्पताल भेजा।


पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। चालक भी घायल है और पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है। वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।