ब्रेकिंग न्यूज़

Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी PMJAY 2026 : आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान,अब आशा और आंगनवाड़ी सहायिका भी कर सकेंगी यह काम पटना से बड़ी खबर: सांसद पप्पू यादव को तीनों मामलों में मिली जमानत, किसी भी वक्त जेल से निकलेंगे बाहर Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति

Bihar News: बिहार में यह क्या हो रहा ? जहानाबाद में नाबालिग छात्रा रहस्मय ढंग से गायब...अपहरण की आशंका, थाने में केस दर्ज...परेशान हैं परिजन

जहानाबाद में 15 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने नगर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर महिला दारोगा को जांच अधिकारी बनाया है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है।

Bihar News, जहानाबाद न्यूज, नाबालिग छात्रा गायब, शकूराबाद थाना, नगर थाना जहानाबाद, अरवल मोड़, बीएनएस धारा, महिला दारोगा जांच

13-Feb-2026 11:42 AM

By First Bihar

Bihar News: जाहानाबाद की नीट छात्रा का मामला खत्म नहीं हुआ कि एक और मामला सामने आ गया है. 15 साल की बच्ची को गायब कर दिया गया. बच्ची की मां ने जहानाबाद के नगर थाने में केस दर्ज कराई है. पुलिस ने केस दर्ज कर एक महिला अधिकारी को आईओ बनाया है. 

जहानाबाद से गायब हुई एक और छात्रा

जहानाबाद से एक और छात्रा गायब हो गई है. बच्ची की मां ने नगर थाने में केस दर्ज कराया है. थाने में दिए आवेदन में बच्ची की मां ने बताया है कि वह जहानाबाद के शकूराबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली है. वर्तमान में राजा बाजार इलाके में किराए के मकान में रहती है. 11 फरवरी की शाम लगभग 6:00 बजे मेरी 15 वर्षीय बच्ची घर से बोल कर गई की दुकान से बुक लेकर आ रहे हैं. कुछ ही देर के बाद शाम 6:40 पर एक फोन नंबर से फोन कर मेरी बच्ची बोली की एक आंटी के बच्चा का एक्सीडेंट हो गया है, अरवल मोड़ पर टेंपो पर बैठाकर आ रहे हैं. यह कह कर फोन काट दी. आधा घंटा बीत जाने के बाद भी वह नहीं आई। इसके बाद हम लोगों के मन में शंका हो गया. हम लोगों ने अगल-बगल खोज-बीन शुरू कर दी. लेकिन पता नहीं चला.

महिला दारोगा को बनाया गया जांच अधिकारी

जहानाबाद थाने में दिए आवेदन में नाबालिग लड़की की मां ने कहा है कि मुझे विश्वास है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी बच्ची को बहला-फुसला कर अपने साथ लेकर चला गया है. ऐसे में इस मामले में कार्रवाई की जाए. पुलिस ने 12 फरवरी को बीएनएस की धारा में केस दर्ज किया है . साथ ही एक महिला अधिकारी को जांच पदाधिकारी बनाया है.