ED Action: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर ED का शिकंजा, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी से हड़कंप ED Action: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर ED का शिकंजा, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी से हड़कंप 8th pay commission : 8वें वेतन आयोग में होगा बदलाव, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्या है नया अपडेट; यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान
15-Apr-2025 10:11 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के अरवल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक सड़क हादसे में JDU नेता की मौत हो गई है. जबकि इसके अलावा 1 और व्यक्ति की भी मृत्यु की खबर है. बताया जा रहा है कि जदयू नेता की कार एक कंटेनर से टकरा गई, वे लोग झारखंड के रजरप्पा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे. इस भीषण टक्कर में जदयू जिला उपाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री सदस्य जीतन शर्मा समेत दो अन्य लोगों ने अपनी जिंदगी गंवा दी है.
वहीं, इसके अलावा कुल तीन लोग घायल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुल 5 लोग इस कार में सवार थे. ये सभी लोग अरवल के ही रहने वाले थे. हादसे के बारे में जानकारी मिली है कि यह दुर्घटना नेशनल हाइवे 139 पर बुलाकी बिगहा गांव के पास घटित हुई है.
जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है. किसी ने इस बात की कल्पना भी नहीं की थी कि रजरप्पा मंदिर से दर्शन कर लौटने के क्रम में कुछ ऐसा हो जाएगा कि 2 परिवार ही उजर जाएंगे. यह घटना दुखद है. उधर घायलों को मौत के मुंह से बचाने की भी कवायद जारी है.