PATNA: फर्स्ट बिहार की खबर का एक बार फिर बड़ा असर हुआ है। एफआईआर में हो गया खेल! महिला सीओ पर पति के खाते में पैसा लेकर जमाबंदी करने का आरोप, पुलिस ने अंचलाधिकारी की जगह पति को बनाया मुख्य अभियुक्त, आरोपी अफसर को नंबर 2 पर संदिग्ध की श्रेणी में रखा गया। फर्स्ट बिहार पर यह खबर चलने के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने इस मामले की जांच करने का आदेश विशेष निगरानी इकाई पटना को दिया।
दरअसल मामला जहानाबाद के रतनीफरीदपुर की अंचलाधिकारी नुजहत से जुड़ा हुआ है। इनके ऊपर अवैध जमाबंदी कायम करना और अपने पति के खाता में ऑनलाइन रिश्वत लेने का आरोप लगा है।
जहानाबाद के रतनी फरीदपुर की महिला CO नुजहत अंचल पर गैरमजरूआ जमीन की जमाबंदी में रिश्वत लेने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता का दावा है कि पति के खाते में 1.24 लाख रुपये ट्रांसफर हुए। पुलिस ने FIR में पति को नंबर-1 और CO को नंबर-2 आरोपी बनाया है.
अंचलाधिकारी ने कथित तौर पर गैरमजरूआ जमीन की जमाबंदी कायम कर दिया। आरोप है कि सीओ ने इसके एवज में पति के अकाउंट में मोटी रकम ली। मामला खुला तो इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई। डीएम ने आरोपी महिला अंचलाधिकारी, पति व अन्य के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया।
इसके बाद पुलिस ने खेल कर दिया। थानेदार ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन महिला अंचलाधिकारी को मुख्य आरोपी बनाने की बजाय पति को बना दिया। मामला सामने आने के बाद विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने जांच के आदेश दिये। इसकी जांच का जिम्मा स्पेशल विजिलेंस यूनिट को दिया है।
क्या है पूरा मामला जानिये..
दरअसल यह पूरा मामला जहानाबाद का है, जिसने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रतनी फरीदपुर अंचल की महिला अंचल अधिकारी (सीओ) नुजहत अंचल पर रिश्वत लेने और जमीन के दाखिल-खारिज में कथित अनियमितता करने का गंभीर आरोप लगा है. शिकायतकर्ता राजकुमार का दावा है कि रिश्वत की रकम सीधे अंचल अधिकारी नुजहत के रायसूल इस्लाम के बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की गई है. इस मामले में शकुराबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने 19 नवंबर 2026 को कांड संख्या 304/26 के तहत मामला दर्ज किया है. एफआईआर में पुलिस ने सीओ के पति रायसूल इस्लाम को एक नंबर का अभियुक्त बनाया है. जबकि आरोपी अंचल अधिकारी, जिनपर सभी आरोप हैं, उन्हें नंबर दो पर संदिग्ध अभियुक्त बनाया है. इस मामले में पुलिस ने सीओ पति-पत्नी समेत सात लोगों को अभियुक्त बनाया है.
जहानाबाद एसपी और मगध के आईजी से करेंगे शिकायत
शिकायतकर्ता राजकुमार को जब पता चला कि, थानाध्यक्ष ने केस दर्ज करने में खेल किया है, अंचल अधिकारी को नंबर -1 अभियुक्त बनाने की जगह नंबर-2 में संदिग्ध अभियुक्त बना दिया है. इस पर उनके कान खड़े हो गए हैं. इसके शिकायतकर्ता ने थानाध्यक्ष के खिलाफ जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ मगध के आईजी विकास वैभव से शिकायत करने की बात कही है.