ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
25-Nov-2019 11:37 AM
PATNA : आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष की कमान जगदानंद सिंह को दिए जाने की खबरों के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस पर कुछ भी सीधे तौर पर कहने से चुप्पी साध ली है. तेजस्वी यादव से जब यह सवाल किया गया है कि क्या जगदानंद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बन रहे हैं तो नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि आज नामांकन का दिन है और देखना होगा कि किन-किन उम्मीदवारों का नामांकन होता है.
तेजस्वी का यह बयान बेहद दिलचस्प है. इस बयान के बाद अब यह चर्चा भी उठ गई है कि क्या जगदानंद के अलावे भी कोई अन्य उम्मीदवार प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकता है. आपको बता दें कि रामचंद्र पूर्वे तेजस्वी यादव की पसंद रहे हैं, लेकिन एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में पूर्वे का नाम प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कट गया और अब जगदानंद सिंह नामांकन करने वाले हैं. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नामांकन का वक्त खत्म होने तक किसकी तरफ से पर्चा दाखिल किया जाता है.
आरजेडी के अंदर खाने लगातार चर्चा हो रही है कि लालू यादव ने तेजस्वी की पसंद होने के बावजूद रामचंद्र पूर्वे का पत्ता साफ कर दिया है. उन्होंने जगदानंद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने का फैसला किया था जिसके बाद अब जगदानंद सिंह नामांकन करने जा रहे हैं.