ब्रेकिंग न्यूज़

Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट

Home / bihar / इंटर की कॉपियों को जांचने के वक़्त बदला, अब 12 मार्च से मैट्रिक...

इंटर की कॉपियों को जांचने के वक़्त बदला, अब 12 मार्च से मैट्रिक की कॉपी भी जांची जाएगी

26-Feb-2021 07:46 AM

PATNA : बिहार बोर्ड ने आज से इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन कराने का फैसला किया था, लेकिन अब कॉपियों की जांच 5 मार्च से शुरू होगी. गुरुवार को मैट्रिक और इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर तारीखों का बिहार बोर्ड ने फिर से निर्धारण कर दिया है. बोर्ड ने सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखकर कहा है कि इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन का काम जो 26 फरवरी से शुरू होना था अब 5 मार्च से शुरू होगा.


5 मार्च से शुरू होकर 15 मार्च तक इंटर की कॉपियों को जांचा जाएगा और मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन भी अब 12 मार्च से शुरू होगा. मैट्रिक की कॉपियां 12 मार्च से 24 मार्च के बीच जांची जाएंगी, पहले मैट्रिक की कॉपियों की जांच 5 मार्च से 17 मार्च तक होनी थी, लेकिन अब इस के समय में बदलाव किया गया है. बिहार बोर्ड में मूल्यांकन के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की बात कही है.


इतना ही नहीं मैट्रिक और इंटर की कॉपी अब दो पारियों की बजाय केवल एक पाली में ही जांच की जाएगी. सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक कॉपियों की जांच की जाएगी. बोर्ड ने इसके पहले तय किया था कि कॉपियों की जांच दो पारियों में की जाएगी. जिन विषयों में कॉपियों की संख्या अधिक है उनका मूल्यांकन दो पाली में किया जाना था. इंटर में हिंदी, अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन और गणित विषयों की कॉपी दो पाली में जांची जाने थी, जबकि मैट्रिक में हिंदी, अंग्रेजी, मैथिली संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित की कॉपियां दो पाली में जांच की जानी थी. पहली पाली में सुबह 8 से 2 बजे तक और दूसरी पारी में 3 से 9 बजे रात तक कॉपियों की जांच की जानी थी, लेकिन अब इस फैसले में बदलाव कर दिया गया है.