ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / bihar / IIT पटना के 18 छात्र निकले कोरोना पॉजिटिव, होली की छुट्टी में गए...

IIT पटना के 18 छात्र निकले कोरोना पॉजिटिव, होली की छुट्टी में गए थे घर

06-Apr-2021 08:38 AM

PATNA : बिहार में एक बार फिर से कोरोना का कहर शुरू हो गया है. ताजा मामला आईआईटी पटना से सामने आया है, जहां होली की छुट्टी के बाद घर से लौटे छात्रों में दो छात्रों की आरटीपीसीआर जांच कोरोना पॉजिटिव आती ही सोमवार को आईआईटी, पटना के बिहटा स्थित कैंंपस में हड़कंप मच गया. 

बताया जाता है कि जिन दो छात्रों को कोरोना हुआ है वे दो दिन पहले ही कैंपस में आए थे. वे छात्र होली की छुट्टी में घर गए थे. उनकी रिपोर्ट आने के बाद उनके संपर्क में आए करीब 41 छात्रों की जांच कराई गई, जिनमें से 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

आईआईटी के रजिस्ट्रार ने कोरोना पॉजिटिव सभी 15 छात्रों के साथ उस वार्ड के टोटल 41 छात्रों को आइसोलेट कर दिया है. जिस होस्टल में ये छात्र रह रहे थे उसे कंटेंनमेंट जोन बना दिया गया था और उसे सेनेटाइज कराया गया. आईआईटी कैम्पस में एक सप्ताह के लिये ऐकेडमिक सेशन सहित सारी गतिविधियों को बंद किया गया. बिहटा आईआईटी के कई एकेडमिक बिल्डिंग को भी कंटेंमेंट जोन बनाया गया है और सभी छात्रों को उसी हॉस्टल में क्वारेंटाइन कर दिया गया है.