बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो क्या पुलिस करेगी गिरफ्तार? जानिए सच्चाई, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस की कमी पर सड़क जाम! रोहतास में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े लोगों ने सिलेंडर रख कर रोका मार्ग बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता
19-Nov-2020 07:54 AM
By BADAL ROHAN
PATNA : पुलिस की बड़ी लापरवाही पटना से सामने आई है. जहां अवैध हथियार के साथ पकड़े गए दो बदमाश तीन पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी सरकाते हुए पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के गाय घाट स्थित व्यवहार न्यायालय के परिसर से फरार हो गए.
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसमें से एक अपराधी को पकड़ लिया है, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा. बुधवार की शाम अगमकुआं थाने के तीन आरक्षी आर्म्स एक्ट के आरोपी मुन्ना माइकल और अनुराग को कोर्ट में पेश करने के लिए पहुंचे थे. लेकिन दोनों कैदी मौका देख कर हथकड़ी सरका कर तेजी से बाहर की ओर भागने लगे.
बदमाशों को पुलिस गिरफ्त से भागता देख तीनों आरक्षियों ने दूर तक पीछा किया और एक आरोपी मुन्ना माइकल को पकड़ लिया, जबकि अनुराग भागने में सफल रहा. आपको बताते चलें कि अगमकुआं थाना क्षेत्र से पुलिस ने बीते दिनों दो युवकों को गिरफ्तार किया था. उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई थी. इसी केस में बुधवार को पुलिस व्यवहार न्यायालय में इन दोनों को पेश करने के लिए लाई थी.