ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / तेजप्रताप पर नीतीश ने बोला हमला, कहा.. ऐश्वर्या के साथ गलत करने वाले...

तेजप्रताप पर नीतीश ने बोला हमला, कहा.. ऐश्वर्या के साथ गलत करने वाले आपके बीच मांग रहे वोट

22-Oct-2020 04:14 PM

SAMASTIPUR: हसनपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने तेजप्रताप यादव और लालू परिवार पर निशाना साधा. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के सीएम रहे दारोगा राय की पोती ऐश्वर्या के साथ गलत काम करने वाले लोग आज आपके बीच आकर वोट मांग रहे हैं. इसका जवाब आपलोगों को देना है. 

नीतीश कुमार ने कहा कि ये लोग आपके बीच वोट मांग रहे है. आपलोगों को समझ लेना चाहिए. ये लोग समाज को बांटना चाहते हैं. क्योंकि वह चाहते हैं कि उनको वोट मिलता रहे. हमलोगों ने किसी के साथ गलत नहीं किया. हर किसी को सम्मान दिया. कल परसा में भी चुनावी सभा के दौरान नीतीश कुमार ने ऐश्वर्या को लेकर जनता के साथ सवाल किया था. पिता चंद्रिका राय के चुनावी सभा में ऐश्वर्या पहुंची हुई थी. ऐश्वर्या ने भी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पिता को जिताने की अपील की थी.

नीतीश कुमार ने कहा कि 15 साल के पति-पत्नी के राज में क्या था. वह सबको पता है, लेकिन हमलोगों को जब मौका मिला तो काम कर बिहार को दिखा दिया. क्राइम कंट्रोल कर किया. आज देश में बिहार क्राइम के मामले में 23वें नंबर पर बिहार में हैं. आपलोग यहां के उम्मीदवार को जिताए. सड़कों की चौड़ीकरण के लिए 50 हजार करोड़ केंद्र सरकार ने दिया है. किसानों को भी केंद्र सरकार की ओर से पैसा दिया जा रहा है. केंद्र का सहयोग और राज्य सरकार का काम बिहार को और तेजी से आगे बढ़ाएगा.