ब्रेकिंग न्यूज़

गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम! पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया

Home / bihar / बिहार: नामांकन करने गए उम्मीदवार को पुलिस ने जमकर पीटा, हंगामा करने का...

बिहार: नामांकन करने गए उम्मीदवार को पुलिस ने जमकर पीटा, हंगामा करने का आरोप

17-Oct-2020 09:17 AM

HAJIPUR: नामांकन करने गए उम्मीदवार का जब नामांकन नहीं हुआ तो हंगामा और नारेबाजी करने लगा. जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने जमकर पिटाई कर दी. यह घटना हाजीपुर की है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नामांकन के अंतिम दिन राघोपुर से प्लूरल्स पार्टी के उम्मीदवार अन्नू कुमार सिंह अपना नामांकन दाखिल करने समाहरणालय गए थे, लेकिन उनका नामांकन नहीं हो पाया. इससे गुस्से में अन्नू ने धरना पर बैठ गए और हंगामा-नारेबाजी करने लगे. देखते ही देखते वहां पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई. जिसके बाद पुलिस ने उम्मीदवार को हटाने का प्रयास किया. लेकिन वह हटने को तैयार नहीं थे. 

जिसके बाद पुलिस ने जबरन उठाकर ले गई. इस दौरान जमकर पिटाई भी कर दी. पिटाई के बारे में पुलिस का कहना है कि उम्मीदवार बेवजह हंगामा कर रहा था. जब हटाने की कोशिश की गई तो वह पुलिस के साथ ही हाथापाई करने लगा. ऐसे में जबरन पुलिस को सख्ती के साथ पेश आना पड़ा. बता दें कि नामांकन के दौरान अब तक कई उम्मीदवार बिहार में गिरफ्तार भी हो चुके हैं. कई फरार आरोपी भी चुनावी मैदान में है.