ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम

Home / bihar / बिहार: दूल्हा-दुल्हन की कार रोक अपराधियों ने लूटा, शादी में मिले सामान और...

बिहार: दूल्हा-दुल्हन की कार रोक अपराधियों ने लूटा, शादी में मिले सामान और आभूषण लेकर भागे अपराधी

27-Nov-2020 09:21 AM

VAISHALI:  शादी के बाद विदाई हुई और दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ सभी बाराती बस से जा रहे थे, लेकिन इस बीच 20-25 की संख्या में आए अपराधियों ने बस और दूल्हे की कार को रोका और लूटपाट किया. यह घटना महुआ के सुंदर नगर के पास की है. 

दुल्हन के गहने लूटे

दूल्हे की कार रोक अपराधियों ने लूटपाट की. इस दौरान दुल्हन के सभी गहने लेकर अपराधी फरार हो गए. जो दुल्हन ने गहना भी पहना था उसको लेकर भी फरार हो गए. इस दौरान जब दूल्हे ने विरोध किया तो उसकी पिटाई भी कर दी. 

बारातियों से भी लूटपाट

यही नहीं अपराधियों ने बाराती बस को भी रोकर लूटपाट किया. बारातियों के साथ मारपीट की. इस दौरान बस में तोड़फोड़ किया. इस घटना के बाद बाराती दहशत में हैं. बारात जमशेदपुर से सराय के पताड़ गांव में मनोज सिंह के यहां आयी थी. लड़की के पिता मनोज ने बताया कि दरवाजा लगने के समय डांस करने को लेकर बारातियों और कुछ ग्रामीणों के बीच झगड़ा हुआ था.  इसी बात को लेकर  बारातियों के लौटने के दौरान ग्रामीणों ने मारपीट की और बस के शीशे तोड़ दिए. इसको लेकर केस दर्ज कराया गया है.