ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
10-Sep-2020 07:21 AM
PATNA: कोरोना के भीषण संकट से जूझ रहे पटना में सफाई, सेनेटाईजेशन और फागिंग जरूरी है। अब तक यह होता भी रहा है लेकिन अब सबकुछ पर ब्रेक लग जाएगा। पटना नगर निगम के आठ हजार कर्मचारी आज से हड़ताल पर जा रहे हैं। कर्मचारियों की मांग है कि पूर्व से चले आ रहे संपूर्ण वेतन का भुगतान किया जाए साथ हीं मजदूरों के भविष्य निधि का हिसाब और ईएसआई की सुविधा भी दी जाए। दैनिक मजदूरों की वरीयता सूची अविलंब प्रकाशित करने और कोविड-19 से संबंधित प्रोत्साहन राशि कम से कम 10 हजार रूप सभी निगम कर्मियों को भुगतान किया जाए। दैनिक मजदूरों का नियमतिकरण, दैनिक मजदूरों का न्यूनतम वेतन 600 से 700 रूपये निगम के प्रभारी कर्मियों को उसी पद पर समायोजन करें।
नगर निगम के तीन कर्मचारी संघों को मिलाकर बने पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति ने बुधवार को यह घोषणा की। चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ ने भी हड़ताल को समर्थन दिया। इससे साफ है कि गुरुवार से नगर निगम के सभी कामकाज ठप होंगे।नगर निगम प्रशासन की ओर से निजी कर्मियों के जरिए सेनिटेशन व फॉगिंग अभियान चलाने का दावा किया गया है। लेकिन, कर्मचारियों ने साफ कर दिया कि सभी कामकाज ठप हो जाएगा।
निगम के कार्यालय से लेकर मुहल्लों की सफाई व्यवस्था तक ठप रहेगी। सभी करीब साढ़े आठ हजार निगम कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। समन्वय समिति ने कहा कि इसी साल 3 फरवरी से हुई हड़ताल की तर्ज पर एक बार फिर आंदोलन होगा।