ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / gopalganj / bihar crime : दिनदहाड़े गोली मारकर शिक्षक की हत्या, इलाके में मचा हडकंप;...

bihar crime : दिनदहाड़े गोली मारकर शिक्षक की हत्या, इलाके में मचा हडकंप; मातम का माहौल

bihar crime : अब एक ताजा मामला गोपालगंज से निकलकर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी है।

10-Jan-2025 12:15 PM

By First Bihar

bihar crime : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गोपालगंज से निकलकर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अरविंद यादव के रूप में हुई है. मिडिल स्कूल झीरवा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। अरविंद यादव के श्यामपुर गांव के पूर्व मुखिया के पिता थे। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


बताया जा रहा है कि अरविंद यादव घर से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने शिक्षक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद शिक्षक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस घटना के परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल मामले कि तहकीकात जारी है।