ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

Bihar News: आर्मी की तैयारी कर रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो बाइक की टक्कर में गई जान

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में आर्मी भर्ती की तैयारी करने वाले युवक की दर्दनाक हादसे में जान चली गई. हाल ही में उसने आर्मी भर्ती की रिटेन परीक्षा पास की थी और फिजिकल की तैयारी कर रहा था.

12-Jan-2025 05:41 PM

By First Bihar

Bihar News: गोपालगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आर्मी की तैयारी करने वाले युवक की मौत हो गई। दो बाइक की सीधी टक्कर में युवक की जान चली गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना कटेया थाना क्षेत्र के सरेया वर्मा गांव के पास की है।


मृतक की पहचान कटेया थाना क्षेत्र के आशाराम भलुहि गांव निवासी रामाशंकर यादव के 22 साल के बेटे रमेश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमेश यादव अपनी बाइक पर सवार होकर कटेया बाजार गया था, जहां से वापस लौटने के दौरान सरेया वर्मा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।


इस हादसे में रमेश के सिर में गहरी चोट आई और समय पर मदद नहीं मिलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


जानकारी के मुताबिक, रमेश यादव आर्मी में भर्ती होना चाहता था और बीते 14 दिसंबर को आर्मी की रिटेन परीक्षा पास की थी और फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहा था लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।