BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
05-Jan-2025 07:43 AM
By First Bihar
NITISH KUMAR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर हैं। ऐसे में वह अलग -अलग जिलों में जा रहे और वहां के लोगों को नयी सौगात दे रहे हैं। ऐसे में अब खबर यह है कि सीएम नीतीश कुमार ने गोपालगंज जिले के लोगों को एक बड़ा उपहार दिया है। अब यहां के लोगों को पटना जाना काफी आसान होगा। इसको लेकर सीएम ने काफी अच्छी पहल की है।
दरअसल, सारण के बांकरपुर से गोपालगंज के डुमरियाघाट तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। इससे पटना जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। प्रगति यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत करते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज में यह घोषणा की। उन्होंने गोपालगंज बाईपास और मीरगंज बाजार से बाईपास का निर्माण के साथ-साथ नवादा परसौनी से डुमरिया गांव के बीच दहा नदी पर पुल का निर्माण कराने का भी ऐलान किया।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा किसारण तटबंध के 120 किलोमीटर से 152 किलोमीटर तक सुदृढ़ीकरण व पक्कीकरण किया जाएगा। इसके अलावा कटेया औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए चिह्नित स्थल को विजयीपुर देवरिया सड़क से जोड़ने के लिए बाईपास सड़क बनेगा। इसके साथ ही साथ थावे मंदिर का विकास व सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज में 140 करोड़ की 72 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने 71.70 करोड़ की लागत से 61 योजनाओं का उद्घाटन और 67.34 करोड़ की लागत से 11 योजनाओं का शिलान्यास किया।
नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट