BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
09-Jan-2025 07:17 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ भले विभाग को दुरुस्त करने की दिन रात कोशिश कर रहे हैं लेकिन बिहार के शिक्षक हैं कि अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और शिक्षा विभाग की फजीहत कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शिक्षकों का ताजा कारनामा गोपालगंज से सामने आया है, जहां एक हेडमास्टर ने शिक्षकों को सिर्फ इसलिए क्लासरूम में लॉक कर दिया कि, उन्होंने रिश्वत देने से इनकार कर दिया था।
शिक्षकों को कमरे बंद करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षकों का आरोप है कि संपत्ति का ब्योरा विभाग को भेजने के नाम पर हेडमास्टर के द्वारा पांच-पांच सौ रुपये घूस की मांग की जा रही थी। शिक्षकों के द्वारा जब रिश्वत देने से इनकार कर दिया तो हेडमास्टर ने कुर्सी से उठकर विरोध कर रहे सभी शिक्षकों को अपने कार्यालय में बंद कर ताला लगा दिया।
कमरे में बंद शिक्षकों के द्वारा शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने ताला खुलवाकर बाहर निकाला। पूरा मामला गोपालगंज के थावे प्रखंड के रामचंद्रपुर मिडिल स्कूल का बताया जा है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद से शिक्षा विभाग एक्शन में आ गया है और दोषी हेडमास्टर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बताया जाता है कि मिडिल स्कूल रामचंद्रपुर में कार्यरत कुछ नियमित शिक्षकों की संपत्ति का ब्योरा शिक्षा विभाग को भेजना था। इसके लिए स्कूल के प्रधानाध्यापक संजीव शंकर प्रसाद ने सभी शिक्षकों से कहा था कि पांच-पांच सौ देने होंगे। शिक्षकों ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर प्रधानाध्यापक और शिक्षकों में जमकर बहस हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग के स्थापना के डीपीओ मो. जमालुद्दीन ने बताया कि हेडमास्टर संजीव कुमार पर पहले भी कई गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में थावे के बीईओ को जांच का आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज