ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस

Bihar News: करंट लगने से एक ही परिवार की दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, छोटी सी गलती और तड़पकर गई जान

Bihar News: बिहार को गोपालगंज में करंट लगने से एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मोबाइल चार्ज करने के दौरान यह हादसा हुआ है.

22-Apr-2025 06:16 PM

By First Bihar

Bihar News: गोपालगंज में मोबाइल चार्ज करने के दौरान बिजली के करंट के चपेट में आने से एक ही परिवार के दो महिलाओं की मौत हो गयी। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के बंकीखाल गांव की है।


मृतक दोनों महिला एक ही परिवार के दशरथ साह की 35 वर्षीय पत्नी संजू देवी और राम सागर साह की 34 वर्षीय पत्नी रीमा देवी है। मृतक दोनों महिलाएं ननद और भौजाई थी। बताया जाता है कि संजू देवी अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए मोबाइल के चार्जर को घर में लगे बिजली के बोर्ड में लगा रही थी। 


इसी दौरान चार्जर में बिजली के करंट की चपेट में आने से संजू देवी वही पर गिर गयी। घटना स्थल पर मौजूद संजू देवी को बचाने गयी रीमा देवी भी बिजली के करंट की चपेट में आ गयी और दोनों ननद और भौजाई की मौत हो गयी। 


स्थानीय लोगो ने इस घटना की सूचना पुलिस और बिजली कंपनी के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची ऊँचाकगाव पुलिस ने दोनो महिलाओं का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बहराहाल इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज