ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

Bihar News: बिहार में तेज रफ्तार कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत; तीन महिला घायल

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिली है. यहां एक कार और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं.

04-May-2025 12:52 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: गोपालगंज में आल्टो कार और ट्रक में भीषण टक्कर हुई है। जिसमे आल्टो कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गयी हैं। सभी घायलों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना रविवार की सुबह बैकुंठपुर थाना के दिघवा गांव के पास स्टेट हाइवे की है।


मृतकों की पहचान गया के टेकारी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी अनिरुद्ध शर्मा के दामाद सोनू शर्मा और यूपी पुलिस में तैनात गौरव राज के बेटे छोटू कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, यूपी के पडरौना से आल्टो कार से सभी लोग गया जा रहे थे, तभी बैकुंठपुर थाना के दिघवा दुबौली गांव के पास तेजी से आ रहे ट्रक ने आल्टो कार में टक्कर मार दिया।


इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और वह घिसीटते हुए खाई में गिर गयी। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि तीन महिलाएं गंभर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची बैकुंठपुर पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज