BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
29-Dec-2025 08:51 PM
By First Bihar
GOPALGANJ :- गोपालगंज से इस वक्त एक ऐसा खुलासा सामने आया है, जिसने पूरे बिहार को चौंका दिया है। थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में अब कहानी ने ऐसा मोड़ लिया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। 24 घंटे तक लगातार खुदाई मेटल डिटेक्टर की बीप और फिर ज़मीन के नीचे से एक-एक कर निकलती रहीं राम-सीता की बेशकीमती अष्टधातु मूर्तियां। ये कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि गोपालगंज पुलिस की SIT की ज़मीनी कार्रवाई है।
बिहार के प्रसिद्ध सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में हुई करोड़ों की चोरी के मामले में अब तक का सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। गोपालगंज पुलिस की विशेष जांच टीम यानी SIT ने फरार वांटेड आरोपी शरीफ आलम के घर लगातार दूसरे दिन भी छापेमारी की। नगर थाना क्षेत्र के अरार मोहल्ले में स्थित शरीफ के मकान को पुलिस ने पूरी तरह घेर लिया। सूचना थी कि घर के अंदर ज़मीन के नीचे कुछ दबाकर रखा गया है। इसके बाद शुरू हुआ 24 घंटे का सर्च और खुदाई ऑपरेशन।
मेटल डिटेक्टर, तकनीकी टीम और पुलिस बल के साथ एक-एक कमरे, बथान, आंगन और आसपास के घरों की बारीकी से तलाशी ली गई। खुदाई के दौरान जब ज़मीन हटाई गई, तो अचानक पुलिस भी सन्न रह गई। ज़मीन के नीचे से राम और सीता की अष्टधातु से बनी बेहद कीमती मूर्तियां, साबुन, सिलाई मशीन, जूता, एल्युमिनियम के बिजली के तार, सराफ बरामद हुआ। पुलिस सूत्रों की माने तो ये मूर्तियां छपरा के एक मंदिर से चोरी की गई थीं और उन्हें सबूत मिटाने की नीयत से ज़मीन में दबाकर ऊपर से ईंट और सोलिंग कर दी गई थी। इस हाई-प्रोफाइल चोरी कांड में पुलिस ने फरार आरोपी शरीफ आलम की पत्नी शब्बा खातुन और उसकी मां मदीना खातुन, उसके बहन तब्बू एवं सब्बू को गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ के दौरान चारों ने कई अहम जानकारियां दी हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है। सोमवार को महिला पुलिस के संरक्षण में चोरों का सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस पूरे मामले पर गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि थावे मंदिर चोरी कांड में SIT की कार्रवाई लगातार जारी है। छापेमारी के दौरान मकान के अंदर ज़मीन की खुदाई की गई, जहां से चोरी से जुड़े कई संदिग्ध सामान बरामद हुए हैं। फरार आरोपी के पास अब भी चोरी गए आभूषणों का बड़ा हिस्सा होने की आशंका है।
पुलिस को इनपुट मिला है कि माता दुर्गा के सोने के मुकुट, हार और छतरी का एक बड़ा हिस्सा अभी भी बरामद होना बाकी है। इसी आधार पर STF और गोपालगंज पुलिस की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। गौरतलब है कि थावे दुर्गा मंदिर में यह सनसनीखेज चोरी 17 और 18 दिसंबर की रात को हुई थी। अज्ञात चोरों ने मंदिर के गर्भगृह में घुसकर माता दुर्गा के सोने का मुकुट, हार, छतरी समेत करोड़ों के आभूषण चोरी कर लिए थे। सुबह जब पुजारी और मंदिर समिति के लोग मंदिर पहुंचे, तो चोरी का खुलासा हुआ। इसके बाद पूरे बिहार में हड़कंप मच गया और पुलिस पर त्वरित कार्रवाई का जबरदस्त दबाव बना। अब सवाल यह उठता है कि क्या फरार आरोपी शरीफ आलम जल्द पुलिस की गिरफ्त में आएगा? क्या माता दुर्गा के सभी चोरी हुए आभूषण वापस मिल पाएंगे? हालांकि गोपालगंज पुलिस ने दावा किया कि बहुत जल्द इस हाई-प्रोफाइल चोरी कांड का पर्दाफाश किया जाएगा।
REPORT: NAMO NARAYAN MISHRA/ GOPALGANJ