ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE New Language Policy: अब स्टूडेंट्स को क्लास 6 से पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, CBSE का बड़ा फैसला CBSE New Language Policy: अब स्टूडेंट्स को क्लास 6 से पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, CBSE का बड़ा फैसला Rashmika Vijay Wedding Pic: सात जन्मों के बंधन में बंधे रश्मिका और विजय देवरकोंडा, कपल ने शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; देखिए.. Rashmika Vijay Wedding Pic: सात जन्मों के बंधन में बंधे रश्मिका और विजय देवरकोंडा, कपल ने शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; देखिए.. चर्चा में बिहार की अनोखी शादी: बारात में 35 बैलगाड़ियों का काफिला, भोजपुरी गानों पर थिरके बाराती IAS Success Story: पिता को खोने के बाद भी नहीं टूटा हौसला, बिना कोचिंग किए IAS अधिकारी बनी बिहार की यह बेटी Bihar Bhumi: मुंगेर में इस दिन आयोजित होगा ‘राजस्व प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम’, भूमि सुधार और अतिक्रमण मुद्दों पर विशेष समीक्षा Bihar Bhumi: मुंगेर में इस दिन आयोजित होगा ‘राजस्व प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम’, भूमि सुधार और अतिक्रमण मुद्दों पर विशेष समीक्षा Bihar School News: घूमाने नहीं ले गए मास्टर साहब तो नाराज छात्रों ने कर दिया भारी बवाल, सरकारी स्कूल में की जमकर तोड़फोड़ Bihar School News: घूमाने नहीं ले गए मास्टर साहब तो नाराज छात्रों ने कर दिया भारी बवाल, सरकारी स्कूल में की जमकर तोड़फोड़

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंदिर प्रबंधन को सौंपे माता के गहने, चोरी हो गए थे लाखों के आभूषण

दिसंबर की उस काली रात के बाद थावे दुर्गा मंदिर में पसरा सन्नाटा आखिरकार टूटा। चोरी हुए बहुमूल्य आभूषण बरामद होने के बाद न्यायालय के आदेश पर जब उन्हें दोबारा माता रानी को अर्पित किया गया, तो पूरा मंदिर जयकारों से गूंज उठा।

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंदिर प्रबंधन को सौंपे माता के गहने, चोरी हो गए थे लाखों के आभूषण

26-Feb-2026 04:56 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में बीते दिसंबर 2025 में हुई चोरी के बाद आज एक खुशी की खबर सामने आई है। न्यायालय के आदेश पर चोरी हुए आभूषणों को आज मंदिर प्रशासन को सौंप दिया गया और पुजा अर्चना के साथ उन्हें पुन: अर्पित किया गया। इस दौरान एसपी विनय तिवारी की मौजूदगी में विधिवत पुजा की गई। 


हुई चोरी के बाद आज एक खुशी की खबर आई है। न्यायालय के आदेश पर चोरी हुए आभूषणों को आज मंदिर प्रशासन को सौंप दिया गया और पूजा-अर्चना के साथ उन्हें माता रानी को पुनः अर्पित किया गया। इस दौरान एसपी विनय तिवारी की मौजूदगी में विधिवत पूजा की गई।


चोरी की घटना और पुलिस की तत्परता

थावे दुर्गा मंदिर में 17 और 18 दिसंबर 2025 की रात अज्ञात चोरों ने माता रानी के बहुमूल्य आभूषण, जिनमें सोने-चांदी के मुकुट, हार और छतरी के टुकड़े शामिल थे, चोरी कर लिए थे। इस घटना ने पूरे जिले को हिला दिया था और श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गए सभी आभूषणों को बरामद कर लिया।


न्यायालय के आदेश के बाद आभूषणों की वापसी

मामले की पूरी जांच के बाद न्यायालय ने रिलीज ऑर्डर जारी किया और आभूषणों को विधिवत तरीके से मंदिर प्रबंधन समिति को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की। आज इस प्रक्रिया का पालन करते हुए थावे मंदिर के मुख्य पुजारी और मंदिर न्यास समिति के व्यवस्थापक अमरेन्द्र दुबे तथा समिति सदस्य ओमप्रकाश राय मौजूद रहे।


सुरक्षा व्यवस्था और कड़े प्रोटोकॉल के बीच आभूषणों को मंदिर समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके बाद एसपी विनय तिवारी स्वयं मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी को सभी बरामद आभूषण अर्पित किए। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण था, और श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाए।


पुलिस की सराहना

इस अवसर पर एसपी विनय तिवारी ने बताया कि 17 और 18 दिसंबर 2025 की रात को थावे मंदिर परिसर में चोरी की घटना हुई थी, लेकिन हमारी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आभूषणों को बरामद कर लिया था। आज न्यायालय के आदेश के बाद आभूषणों को मंदिर समिति को सौंपा गया है और उन्हें पुनः माता रानी को अर्पित किया गया है।”


सुरक्षा व्यवस्था में वृद्धि

थावे दुर्गा मंदिर में इस चोरी की घटना के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है। पुलिस प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।


श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल

चोरी गए आभूषणों की बरामदगी और पुनः माता रानी को अर्पित किए जाने के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने पुलिस की तत्परता और न्यायालय के फैसले की सराहना की।