'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क
06-Feb-2026 03:09 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया वार्ड नंबर 14 में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक स्कूल बस अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे बने एक घर की दीवार तोड़ते हुए सीधे घर के अंदर जा घुसी। इस हादसे में घर के अंदर खेल रहे दो छोटे बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृत बच्चों की पहचान पांच साल के आरिफ और छह साल के इम्तियाज के रूप में हुई है। हादसे के समय घर में मौजूद सात महीने की गर्भवती नूरजहां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत गोपालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन गंभीर हालत के कारण उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल बस को जब्त कर लिया। दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बस तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बस चालक की भूमिका की भी पूरी तरह जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।