Bihar Road Accident: गोपालगंज में तेज रफ्तार का खौफनाक नज़ारा सामने आया है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के तुरकहां मोड़ के पास हाईवे पर हुई, जहां दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक पर दो महिलाओं समेत तीन लोग सवार थे। तभी सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए हाईवे पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों की मदद की।
इस हादसे में तीन महिलाएं और एक मासूम बच्चे समेत कुल छह लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर खतरों को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की मांग की है।
रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज
गोपालगंज: तेज रफ्तार एक बार फिर मौत का कारण बनी। नगर थाना क्षेत्र के तुरकहां मोड़ के पास हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार हवा में उछलकर कई फीट दूर जा गिरे। #Gopalganj #RoadAccident #SpeedKills #BiharNews #BreakingNews… pic.twitter.com/JxOoJAAlfu
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) June 8, 2026