GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से है, जहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बेटी रोहिणी आचार्य के साथ पहुंचे हैं। तीनों उचकागांव थाना क्षेत्र के बरगछिया गांव में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
गोपालगंज पहुंचने पर राजद कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लालू यादव जिन्दाबाद का नारा लगाया। मीडिया से बातचीत करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बताया कि वो उचकागांव और फुलवरिया आए हैं। इस दौरान एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के साथ-साथ लोगों से मुलाकात भी करेंगे।
लालू प्रसाद यादव के कार्यक्रम में माता दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करना भी शामिल है। लालू परिवार के गोपालगंज पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है।