GAYAJEE: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जनसंख्या के मुद्दे पर बिहार के गयाजी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आदमी को जनसंख्या बढ़ाने या बच्चा पैदा करने में संकीर्णता नहीं व्यक्त नहीं करनी चाहिए।
दरअसल मीडिया कर्मियों ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के उस बयान की चर्चा की जो नागपुर में उन्होंने कहा था। धीरेन्द्र शास्त्री ने लोगों से कहा था कि चार बच्चा पैदा करो और एक बच्चे को आरएसएस में भेज दो। धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा क्या नहीं कहा, उसके बारे में मैं नहीं जानता हूं। लेकिन इतनी बात जरूर कहता हूं की आदमी को जनसंख्या बढ़ाने में या बच्चा पैदा करने में संकीर्णता व्यक्त नहीं करना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि सभी पेट लेकर पैदा नहीं होता है। हाथ और मस्तिष्क लेकर भी पैदा होता है। कौन लड़का कितना बड़ा आदमी हो सकता है कहा नहीं जा सकता है। हम रोजगार पैदा करेंगे और इमानदारी से समाज को चलाएंगे तो सबका पालन हो जाएगा। आज भारत की जनसंख्या मात्र 140 करोड़ है। जिस समय सिर्फ 60 करोड़ देवता होते थे और 60 करोड़ यदूवंशी होते थे। उस समय भारत जगत गुरु कहलाता था उस समय जनसंख्या पर रोक नहीं थी।
मांझी ने कहा कि जनसंख्या पर रोक की बात मैं नहीं करता हूं. किंतु जनसंख्या बढता है, तो पढ़ाना- शिक्षित करने की जरूरत है, ताकि वह एक उद्यमी बन सके. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जिस तरह से जनसंख्या बढ़ाने को लेकर बयान दिया है, उससे जरूर बिहार की राजनीति गरमा जाएगी। सियासी गलियारे में यह बयान बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकता है।