Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान
22-Dec-2025 01:42 PM
By FIRST BIHAR
Thave Devi Temple: गोपालगंज के प्रसिद्ध मां थावे दुर्गा मंदिर में हाल ही में हुई चोरी की घटना से आहत होकर कुचायकोट के जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने ऐलान किया था कि वह अपनी तरफ से माता को मुकुट और गहने अर्पित करेंगे। सोमवार को उन्होंने अपना वादा पूरा कर दिया। जेडीयू विधायक और उनके बड़े भाई सतीश पांडेय समेत पूरे परिवार ने माँ थावे भवानी को स्वर्ण मुकुट और गले का हार अर्पित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कुचायकोट विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि “माँ थावे भवानी हम सबको शक्ति देने वाली हैं। हमारे पूर्वजों से लेकर आज तक माँ के आशीर्वाद से हमारा परिवार आगे बढ़ता रहा है। लेकिन माँ के ऊपर जिस तरह से दानवी हरकत की गई है, वह करने वाले इंसान नहीं, बल्कि दानव हैं।”
विधायक ने आगे कहा कि जैसे त्रेता युग में रावण जैसे राक्षसों का अंत हुआ था, वैसे ही इस कलयुग में भी माँ थावे भवानी स्वयं दोषियों को दंड देंगी। उन्होंने कहा कि “जो भी माँ की ओर आंख उठाकर देखेगा, उसका अंत निश्चित है। 24 घंटे के भीतर माँ स्वयं परिणाम देंगी।”
विधायक पप्पू पांडेय ने बताया कि चोरी की घटना बीते 17–18 दिसंबर की रात की है, जिसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने 19 दिसंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से यह ऐलान किया था कि वे माँ को पुनः स्वर्ण मुकुट, हार और संपूर्ण श्रृंगार अर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली और काशी में रहते हुए भी उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि माँ ने स्वयं उन्हें इस सेवा के लिए चुना है।
इसी आस्था के साथ वे गोपालगंज पहुंचे और पूरे विधि-विधान से माँ का श्रृंगार, पूजा-अर्चना और आरती संपन्न कराई। पूरे अनुष्ठान में पंडा समाज की सहभागिता रही। पंडाल को भव्य रूप से सजाया गया, माँ को नए वस्त्र, आभूषण और मुकुट पहनाए गए। पूजा के बाद परिवार ने माँ से एक ही प्रार्थना की - “जो भी इस पवित्र स्थल के साथ अपवित्र कृत्य किया है, उसे पृथ्वी पर रहने का अधिकार न मिले।”
विधायक ने बेहद सख्त शब्दों में कहा कि “अगर पाँच गया है तो पचास आएगा, आस्था में कोई कमी नहीं होगी। माँ के सम्मान के लिए हमारा परिवार हर बलिदान को तैयार है।” इस दौरान मंदिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। हर ओर “जय माँ थावे भवानी” के जयकारे गूंजते रहे। माहौल पूरी तरह भक्तिमय और भावुक नजर आया।
बता दें कि माँ थावे दुर्गा मंदिर की चोरी की घटना ने सिर्फ गोपालगंज ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के श्रद्धालुओं को आहत किया है। हर धर्म और हर वर्ग के लोग इस घटना से दुखी हैं। अब सबकी निगाहें प्रशासन की कार्रवाई और उस “परिणाम” पर टिकी हैं, जिसकी बात विधायक पप्पू पांडेय ने कही है।
रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज