Bihar News: बिहार के गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गोपालगंज के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय के खिलाफ वारंट जारी कर दिया है। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भू-माफियाओं को संरक्षण देने के मामले में उनके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी किया गया है। इस मामले में विधायक के बड़े भाई सतीश पांडेय और राहुल तिवारी पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। 


पुलिस कभी भी इनकी गिरफ्तारी कर सकती है। कोर्ट से वारंट निर्गत होने के बाद एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। अब तक इस मामले में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज