BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
24-Mar-2025 09:25 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज में झाड़-फूंक के नाम पर एक तांत्रिक ने महिला को अपने हवस का शिकार बनाया। महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा। वही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
आरोपी तांत्रिक की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव निवासी संतोष मांझी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव का रहने वाला तांत्रिक संतोष मांझी झाड़-फूंक का काम करता था। एक महिला को पता चला था कि संतोष मांझी अच्छा तांत्रिक है जो झाड़-फूंक कर हर रोग को ठीक करता है।
इसी बात को सुनकर वो झांसे मेंआकर ढोंगी तांत्रिक के पास पहुंची थी। तभी इसी दौरान तांत्रिक ने झाड़-फूंक के नाम पर उसे अपने हवस का शिकार बनाया। उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता रोती रही लेकिन संतोष मांझी ने उसकी एक ना सुनी। इस घटना के बाद पीड़िता का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया वही पीड़िता का मेडिकल कराया गया। घटना के संबंध में एसडीपीओ 2 अभय कुमार रंजन ने बताया कि बरौली थाना को डायल 112 से सूचना मिली थी कि महिला से एक तांत्रिक ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संतोष मांझी झाड़-फूंक का काम करता था इसी दौरान पीड़िता से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
नमो नारायण मिश्रा/ गोपालगंज