मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
18-Mar-2026 06:08 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सवारी बैठाने को लेकर टोटो चालकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी झड़प में बदल गया। इस दौरान एक चालक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एक टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले हथुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
दरअसल मामला गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के पावर हाउस के समीप का है, जहां सवारी बैठाने को लेकर दो टोटो चालकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक चालक ने चाकू निकाल लिया और दूसरे चालक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में एक टोटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह घायल को उठाकर इलाज के लिए हथुआ अस्पताल पहुंचाया। हथुआ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। “थोड़ा सा विवाद हुआ था… दूसरा चालक हमेशा लोगों को धमकाकर सवारी बैठा लेता था। हम लोग उसे समझाने गए थे कि ऐसा मत करें। तभी उसने अचानक चाकू निकालकर मुझ पर हमला कर दिया। हम दोनों ही ई-रिक्शा चालक हैं। बस इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।”
घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल का इलाज जारी है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। सवारी बैठाने को लेकर हुआ यह विवाद अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।