बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
03-Feb-2026 02:57 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज में करीब दो साल पुराना चर्चित पुजारी हत्याकांड में अदालत का अहम फैसला सामने आया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-IX की अदालत ने इस सनसनीखेज मामले में दो महिलाओं समेत तीन अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर दो वर्ष की अतिरिक्त सजा भी भुगतनी होगी।
यह पूरा मामला दानापुर गांव, थाना मांझा थाना क्षेत्र का है। बीते दिसंबर 2023 में गांव के एक पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में यह मामला गुमशुदगी और रहस्यमय हालात से जुड़ा लगा, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, कहानी ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया। सामने आया कि इस वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग, साजिश और सबूत छिपाने की सुनियोजित कोशिश शामिल थी।
पुलिस अनुसंधान में खुलासा हुआ कि पुजारी का एक महिला के साथ प्रेम संबंध था। इसी संबंध को लेकर विवाद और तनाव बढ़ा। आरोप है कि महिला ने सुनियोजित तरीके से पुजारी की हत्या की और शव को छिपाने की कोशिश की। हत्या के बाद शव को घर के हौदी/टंकी जैसे स्थान में करीब तीन दिनों तक छिपाकर रखा गया, ताकि किसी को भनक न लगे। इस दौरान पुलिस को गुमराह करने और मामले को दूसरी दिशा देने की भी कोशिश की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मांझा थाना पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की। कॉल डिटेल, स्थानीय गवाहों के बयान और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों ने पूरी साजिश की परतें खोल दीं। जांच में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। गवाहों की गवाही और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-IX की अदालत ने तीनों अभियुक्तों को दोषी करार दिया।
अदालत ने इसे गंभीर, योजनाबद्ध और भ्रामक तरीके से अंजाम दी गई हत्या माना। परिणामस्वरूप, सभी दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। साथ ही प्रत्येक पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि जुर्माना नहीं देने पर दो वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना रहा। एक धार्मिक व्यक्ति की हत्या, प्रेम प्रसंग, साजिश और शव छिपाने जैसी बातों ने लोगों को झकझोर दिया था।
आज आए इस फैसले ने साफ संदेश दिया है कि अपराध कितना भी योजनाबद्ध क्यों न हो, कानून की पकड़ से बचना संभव नहीं। तो गोपालगंज के दानापुर गांव में बीते दिसंबर 2023 में हुई इस चर्चित पुजारी हत्या कांड में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायालय के इस फैसले ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि न्याय में देर हो सकती है, लेकिन अंधेर नहीं।
नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट