BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
12-Aug-2025 01:29 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: गोपालगंज से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई हैं!। कुत्ता पालने का शौक एक शख्स के लिए खतरनाक साबित हुआ। पालतू डॉगी ने डांटने पर अपने ही मालिक पर जानलेवा हमला कर दिया और उसके एक कान को काटकर अलग कर दिया। ये दिल दहला देने वाला मामला नगर थाना क्षेत्र के अरार मोहल्ले का है।
युवक अपने कटे हुए कान के साथ सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हैं। परिवार के मुताबिक, संदीप को बचपन से ही कुत्ते पालने का शौक था और कुछ महीने पहले उन्होंने एक डॉगी खरीदा था। जिसे वो बेहद प्यार और दुलार से पाल रहे थे। जब डॉगी छत पर चढ़कर इधर-उधर कूद रहा था। संदीप ने उसे डांटा बस फिर क्या था डॉगी नाराज़ हो गया और पल भर में उसने अपने मालिक पर हमला बोल दिया।
पहले उसने हाथ पर काटने की कोशिश की लेकिन हाथ हटाते ही उसने सीधे संदीप के कान पर झपट्टा मारा और उसे चबा कर अलग कर दिया। संदीप कुमार ने बताया कि "पहले उसने हाथ में काटने की कोशिश की मैंने हाथ हटा लिया तब वो कान पकड़ लिया और काट कर अलग कर दिया।" घटना के बाद परिजन आनन-फानन में संदीप को सदर अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टरों की टीम कटे हुए कान को जोड़ने की कोशिश में जुटी है।
डॉ. दानिश अहमद ने बताया कि स्थिति अभी सामान्य है कान की कुछ नसें डैमेज हुई हैं। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि पालतू जानवर रखने से पहले, उनके व्यवहार और स्वभाव को समझना जरूरी है। क्योंकि ऐसे शौक कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। तो ये थी वो घटना जो हर पालतू प्रेमी के लिए एक बड़ा सबक है। प्यार में कोई बुराई नहीं लेकिन सतर्कता और सावधानी, जान बचा सकती है।
