ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस

गोपालगंज में ई-रिक्शा की टक्कर से डायल 112 चालक की मौत, सदर अस्पताल पहुंचे एसपी और डीएसपी

गोपालगंज के मीरगंज में जिगना ढाला के पास अनियंत्रित टोटो की टक्कर से डायल 112 के ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ई-रिक्शा चालक का पता लगाने में पुलिस लगी हुई है।

21-Aug-2025 10:32 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: गोपालगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें डायल 112 के ड्राइवर की मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। वहीं मृतक चालक की पहचान होते ही पुलिसकर्मी और सहयोगी स्तब्ध रह गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही गोपालगंज के पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित एवं पुलिस लाइन डीएसपी सुबोध कुमार खुद सदर अस्पताल पहुंचे। 


उन्होंने मामले की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। पुलिस ने बताया कि टोटो चालक की पहचान की जा रही है और हादसे की पूरी जांच की जाएगी। स्थानीय लोगों के अनुसार जिगना ढाला के पास अक्सर तेज़ रफ्तार व अनियंत्रित वाहन चलते हैं, जिस कारण इस तरह की दुर्घटनाएँ लगातार होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि इस स्थान पर यातायात व्यवस्था को और सख्त किया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस ने टोटो वाहन को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।