Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी
12-Mar-2026 02:57 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: गोपालगंज में घरेलू एलपीजी गैस की कथित किल्लत की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने सभी गैस एजेंसी प्रबंधकों की आपात बैठक बुलाई और जिले में गैस आपूर्ति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई वास्तविक कमी नहीं है, बल्कि अफवाहों और भीड़ बढ़ने के कारण व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
पिछले कुछ दिनों से जिले के अलग-अलग गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही थी और कई जगहों पर गैस न मिलने की शिकायतें मिली थीं। बैठक में एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया गया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए और वितरण पारदर्शी रखा जाए। जिला प्रशासन ने कालाबाजारी और अनियमितता रोकने के लिए एक विशेष “धावा टीम” का गठन किया है। यह टीम एजेंसियों और गोदामों पर अचानक छापेमारी कर जांच करेगी और अगर कोई अनियमितता पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति नियमित रूप से हो रही है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराने से बचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर एक घरेलू सिलेंडर 15-20 दिन या लगभग एक महीने चलता है। जिन लोगों ने पहले से गैस के लिए नंबर लगाया है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
प्रशासन का प्रयास है कि होम डिलीवरी व्यवस्था जल्द बहाल कर दी जाए ताकि गैस सीधे घर तक पहुंचे। डीएम ने कहा कि एसडीपीओ, थाना अध्यक्ष और अन्य अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन और आम जनता के सहयोग से ही व्यवस्था बेहतर बनाई जा सकती है। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि गोपालगंज में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों से बचें और बिना जरूरत एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं, ताकि गैस वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।
गैस से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:
भारत गैस: 1800-22-4344
इंडेन गैस: 1800-2333-555
एचपी गैस: 1800-2333-555