Bihar Crime News: गोपालगंज में शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 574 लीटर देसी और विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक नाव और एक चारपहिया वाहन भी जब्त किया गया है. मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.


उत्पाद विभाग को शराब की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई शुरू की और जांच के दौरान भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद कर ली. शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल नाव और चारपहिया वाहन को भी जब्त कर लिया गया.


उत्पाद अधीक्षक अमृतेश झा ने बताया कि समाहर्ता के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम को यह सफलता मिली है.


उन्होंने बताया कि कार्रवाई में कुल 574 लीटर देसी-विदेशी शराब बरामद की गई है. इसके साथ एक नाव और एक चारपहिया वाहन जब्त किया गया है. वहीं, एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.


गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है. पुलिस और उत्पाद विभाग यह पता लगाने में जुटे हैं कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस जगह पहुंचाया जाना था. इसके अलावा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.