ब्रेकिंग न्यूज़

जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना

गोपालगंज में करोड़ों की शराब जब्त, बलथरी चेक पोस्ट पर बुलडोजर से किया गया नष्ट

गोपालगंज में पुलिस और उत्पाद विभाग ने 88 मामलों में जब्त लगभग 13,300 लीटर देसी और विदेशी शराब को बलथरी चेक पोस्ट पर बुलडोजर चढ़ाकर नष्ट किया गया। शराब की अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये बताई गई।

11-Mar-2026 10:32 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा अलग-अलग मामलों में जब्त की गई भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब को आज विधिवत प्रक्रिया के तहत नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई जिले के बलथरी चेक पोस्ट पर अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। 


दरअसल, गोपालगंज जिले में बिहार मद्य निषेध कानून के तहत पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा समय-समय पर जब्त की गई शराब का आज विनष्टीकरण किया गया। बलथरी चेक पोस्ट पर उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा और प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट की निगरानी में यह कार्रवाई संपन्न हुई। जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग से जुड़े 53 मामलों में जब्त 2069 लीटर शराब को नष्ट किया गया। 


वहीं जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से जुड़े 35 मामलों में बरामद 11,280 लीटर देसी और विदेशी शराब का भी विनष्टीकरण किया गया। इस तरह कुल मिलाकर 88 कांडों में जब्त लगभग 13,300 लीटर शराब को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। बताया जा रहा है कि नष्ट की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।


 इस पूरे मामले में उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने बताया कि बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा जब्त की गई शराब को न्यायालय के निर्देश और विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत बलथरी चेक पोस्ट पर विनष्टीकरण किया गया है। उत्पाद विभाग का कहना है कि जिले में शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि बिहार में लागू मद्य निषेध कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

 news imagenews imagenews image