Bihar News: गोपालगंज किसानों से खाद और बीज की निर्धारित कीमत से अधिक वसूली करने वाले दुकानदारों की अब खैर नहीं। किसानों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।



बैकुंठपुर प्रखंड के कृतपुरा बाजार स्थित कुंदन खाद-बीज भंडार पर जिला कृषि पदाधिकारी ने छापेमारी कर जांच की। जांच के दौरान कई किसानों से पूछताछ की गई और उनके बयान दर्ज किए गए। 



किसानों की शिकायतों के आधार पर दुकान पर अनियमितता पाए जाने के बाद जिला कृषि पदाधिकारी ने संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है। इसको लेकर संबंधित थाने में आवेदन भी दे दिया गया है।



वहीं जिला कृषि पदाधिकारी ने साफ कहा कि किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। पूरे जिले में खाद दुकानों की सघन जांच और छापेमारी अभियान जारी रहेगा। निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।